ताजा अपडेट-दोपहर 03 बजे तक आरंग विधानसभा क्षेत्र में हुआ इतना प्रतिशत हुआ मतदान-जानिये कैसी है मतदान केंद्रों की स्थिति..

आरंग। छत्तीसगढ़ के आखिरी चरण का मतदान अब समापन की और है।मतदान के लिए अब कुछ ही घंटे शेष रह गए है।आरंग विधानसभा क्षेत्र में दोपहर 03 बजे तक 58.02 प्रतिशत मतदान होने की खबर है।दोपहर 03 बजे तक छग में 58.19 प्रतिशत तथा रायपुर लोकसभा में 51.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।दोपहर के बाद एक बार फिर महिलाएं मतदान केंद्र की और जाती नजर आ रही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि अंतिम घंटो में फिर मतदान केंद्र में भीड़ नजर आएगी। स्थानीय प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी भी लगातार मतदान केंद्रों पर नजर रखे हुए है और पल पल का अपडेट ले रहे है। फिलहाल अभी तक मतदान शांति पूर्वक होने की खबर है जो राहत वाली खबर है।
विनोद गुप्ता-आरंग




