Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, June 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर के नाम SDM को सौपा ज्ञापन-की ये मांग..
    Blog

    जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर के नाम SDM को सौपा ज्ञापन-की ये मांग..

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaDecember 5, 2025
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने कलेक्टर के नाम SDM को सौपा ज्ञापन-की ये मांग..

    Oplus_131072

    आरंग। नई कलेक्टर गाइडलाइंस में जमीन दरों में 5 से 9 गुना तक की तीव्र वृद्धि के खिलाफ ग्रामीण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को गंभीरता से उठाते हुए जिला पंचायत सदस्य वतन अंगनाथ चन्द्राकर ने जिला कलेक्टर रायपुर के नाम एसडीएम आरंग श्रीमति अभिलाषा पैकरा को ज्ञापन सौंपकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पृथक एवं व्यावहारिक गाइडलाइन बनाए जाने की मांग की है।वतन चन्द्राकर ने लिखा है कि नई गाइडलाइन के अनुसार गांवों की जमीन का मूल्य अचानक कई गुना बढ़ा दिया गया है। जहां पहले एक एकड़ जमीन का अनुमानित मूल्य 10 लाख रुपये दर्ज होता था, वहीं अब वही जमीन 60 से 70 लाख रुपये तक मूल्यांकित की जा रही है। यह वृद्धि कागजों में भूमि की कीमत बढ़ने का भ्रम तो पैदा करती है, परंतु वास्तविक बाजार में इससे मांग घटने, खरीददार पीछे हटने और किसानों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ बढ़ने का खतरा अधिक है।उन्होंने कहा कि किसान पहले ही कर्ज, बढ़ती कृषि लागत और मौसम की अनिश्चितता का सामना कर रहे हैं। ऐसे में जमीन की गाइडलाइन दरों में इतनी अधिक वृद्धि ने जमीन की रजिस्ट्री लगभग ठप कर दी है। किसान अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप जमीन बेचने की स्थिति में भी नहीं रह गया है। उन्होंने चेताया कि यदि तत्काल पुनर्विचार नहीं किया गया तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर गंभीर असर पड़ेगा।वतन चन्द्राकर की मुख्य माँगो में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पृथक एवं व्यावहारिक कलेक्टर गाइडलाइन तैयार की जाए। किसानों की औसत आय, आर्थिक स्थिति, भूमि उपयोग और वास्तविक बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम एवं तर्कसंगत वृद्धि लागू की जाए।नई दरों पर किसानों, जनप्रतिनिधियों और विशेषज्ञों की संयुक्त बैठक बुलाकर सुझावों के आधार पर संशोधन किया जाए। नई गाइडलाइन पर पुनर्विचार होने तक ग्रामीण क्षेत्रों में रजिस्ट्री शुल्क व गाइडलाइन दरों पर अस्थायी राहत प्रदान की जाए।वतन चन्द्राकर ने स्पष्ट कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था ही राज्य की रीढ़ है और यदि किसान ही आर्थिक संकट में आ जाएँ तो विकास की गति ठहर जाएगी। इसलिए नई गाइडलाइन पर पुनर्विचार कर किसानों को राहत देना समय की मांग है।उन्होंने इस आवेदन की प्रति अनुविभागीय अधिकारी एसडीएम आरंग को सौंपा है, ताकि मामले पर त्वरित संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन दरों में अप्रत्याशित वृद्धि को लेकर किसानों में असंतोष बढ़ रहा है और जनप्रतिनिधियों द्वारा यह मुद्दा प्रशासनिक स्तर पर जोरदार तरीके से उठाया जाने लगा है।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    June 23, 2026

    फीस वृद्धि शिक्षा और जनविरोधी नीति का प्रतीक-सरकार गरीबों पर डाल रही अतिरिक्त बोझ–डॉ. शिवकुमार डहरिया

    June 23, 2026

    बलिदान दिवस पर आज यहाँ होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन-डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का लेंगे संकल्प

    June 23, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

    Vinod GuptaJune 23, 2026304 Views

    साय कैबिनेट की बैठक सम्पन्न-अटल आजीविका समृद्धि हाट’’ योजना प्रारंभ करने सहित लिए गए ये…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.