जनभागीदारी समिति के अनुमोदन के बिना खर्च किये जाने से नाराजगी-सुशासन तिहार में जाँच हेतु लगाया आवेदन

आरंग। आरंग विधान सभा क्षेत्र के शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परसदा (पलौद) में जनभागीदारी समिति के अनुमोदन के बिना खर्च किये जाने से नाराज जनभागीदारी के सभी सदस्यों ने सुशासन तिहार में आवेदन लगाते हुए शिक्षा विभाग से चार बिन्दुओ पर सवाल पूछा है 1.शाला वार्षिकी अनुदान राशि आया है कि नही 2.आया है राशि तो कितनी राशि आया है 3.और राशि आया है तो किस चीज में खर्च हुआ है 4.और खर्च हुआ है तो जनभागीदारी समिति के अनुमोदन बिना कैसे हुआ। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे में विधायक,प्रभारी मंत्री और कलेक्टर द्वारा चुने हुए जनप्रतिनिधियों का क्या महत्व रह जायेगा जब स्वयं ही स्कूल के संबंधित शिक्षक या प्राचार्य जनभागीदारी समिति को जानकारी दिए बिना ही नियम को ताक में रहकर कार्य कर रहे है।.इस प्रकार का कार्य शासन की पारदर्शिता प्रणाली पर सवाल उठाता है जबकि यह शिक्षा विभाग स्वयं मुख्यमंत्री के पास है।अब ये देखना है क्या इस मामले को गंभीरता से लेते है और इतना बड़ा संवेदनशील मामला की विशेष जांच होती या नही।
विनोद गुप्ता-आरंग


