Blog

छ्ग.राज्य निर्माण रजत जयंती महोत्सव-जिला स्तरीय कला महोत्सव का हुआ आयोजन

छ्ग.राज्य निर्माण रजत जयंती महोत्सव-जिला स्तरीय कला महोत्सव का हुआ आयोजन

आरंग।छ्ग.राज्य निर्माण रजत जयंती महोत्सव के अवसर पर जिला परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा माध्यमिक द्वारा जिला स्तरीय कला महोत्सव 2025 का आयोजन जे.एन.पाण्डेय बहुउद्देशीय उ. मा.वि. रायपुर में किया गया जिसमें जिले के चारों विकासखंड से विविध विधाओं में चयनित छात्र छात्राओं की त्रियामी,द्वियामी मिट्टीकला,चित्रकला, स्थानीय खिलौना निर्माण,शास्रीय संगीत गायन, वादन, लोक नृत्य का प्रदर्शन किया गया। जिसमें विकासखंड आरंग से मिट्टी कला के तहत खिलौना निर्माण में शास.हाईस्कूल रसनी के चयनित छात्र राहुल विश्वकर्मा, वासुदेव साहू ग्राम बोरिद ने अच्छा प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है । इस सफलता पर प्राचार्य प्रशांत मिश्रा, व्याख्याता अनामिका श्रीवास्तव, चित्ररेखा चंद्राकर, मुनिता भगत, मनीषा तिवारी, कश्यप मेम, एवं शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यो ने बधाई देते हुए आगे उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया ।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button