Blog

छोटा सा विवाद बना जानलेवा-एयर ब्लोअर से पेट में हवा भरने से साथी मजदुर की हालत गंभीर-आरंग थाने में मामला दर्ज

छोटा सा विवाद बना जानलेवा-एयर ब्लोअर से पेट में हवा भरने से साथी मजदुर की हालत गंभीर-आरंग थाने में मामला दर्ज

आरंग। आरंग थाना क्षेत्र के ग्राम रसनी में स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान दो मजदूरों के बीच छोटा सा विवाद बड़ी घटना का रूप ले लिया। हल्के नोक- झोक से गुस्साए एक मजदूर में दूसरे मजदुर के पेट में एयर ब्लोअर से हवा भर दी इसके बाद मजदूर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गया जिसे तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया बाद में मजदूर की हालत को देखते हुए उसे इलाज हेतु महासमुंद के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है जहा उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि एयर ब्लोअर से हवा भरने से उसके आंतों में सूजन और पेट में संक्रमण हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान आरोपी मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन से काम कर रहा था और पीड़ित मजदूर काम की तैयारी के लिए अपने कपड़े बदल रहा था तभी किसी बात को लेकर दोनों में नोक झोक हो गई। इसके बाद गुस्साये आरोपी मोती साहू ने पीड़ित के मलद्वार से एयर ब्लोअर से हवा भर दिया। घटना के बाद पीड़ित मजदूर वहीं गिर गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपी मोती के विरुद्ध BSN की धारा 109 के तहत मामला पंजीबद्ध कर घटना की विवेचना कर रही है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button