छात्र कैबिनेट का गठन-एसएमडीसी अध्यक्ष ने दिलाया शपथ

आरंग। पीएमश्री अरुंधती देवी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम स्कूल आरंग में छात्र कैबिनेट का गठन एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न हुआ।एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर ने अपने आशीर्वचनो से बच्चों को प्रेरित किया। तत्पश्चात उनके द्वारा छात्र कैबिनेट को शपथ दिलाई गई। एसएमडीसी सदस्य अनूपनाथ योगी ने भी बच्चों को प्रेरित किया।प्राचार्य हरीश शर्मा ने बच्चों को बधाई दी और उन्हे कर्तव्यनिष्ठा की सीख दी। चुनेस पाल (हेड बाय),शिवांगी साहू (हेड गर्ल), धनंजय निर्मलकर (वाइस हेड बॉय), मुक्ता पाल (वाइस हेड गर्ल) के रूप मे शपथ लिये।जबकि टिकेश्वर, कांक्षा,प्राची, उमेन्द्र,दामेश्वर साहू,युक्ति चन्द्राकर,ऋषभ साहू,रश्मी सोनी,चाँदनी ध्रुव,सूरज गुप्ता,युग साहू, कोमल वर्मा,सोम्य साहू, रिद्धिमा शर्मा आदि ने छात्र कैबिनेट कार्य कारिणी सदस्य के रूप मे शपथ ली। एवं लैग्वेज क्लब के सदस्यों के रूप वुमी चन्द्राकर,समृद्धि देवांगन,तृषा चन्द्राकर तथा आयुषी साहू ने शपथ ली।

हिंदी माध्यम से शाला नायक- टीकम चेलक, उप शाला नायक – भूपेश गायकवाड. विज्ञान सचिव-संकेत साहू, क्रीड़ा सचिव – अरविंद कोसरिया,अनुशासन सचिव- लक्की साहू स्वच्छता सचिव- लोकेश चंद्राकर,सांस्कृतिक सचिव- विनय टोण्डरे प्रार्थना सचिव – खिलेश बघेल स्काउट सचिव- खेमू यादव ने शपथ ली। एसएमडीसी अध्यक्ष खिलेश धुरंधर के साथ-साथ सभी सदस्य महेंद्र सिंह ठाकुर, रेखराज अग्रवाल, अनुपनाथ योगी,रोहिणी साहू, अशोक चन्द्राकर,ओमप्रकाश मिर्धा, शब्बीर चौहान,रोहिणी साहू, अजय सोंधिया आदि ने भी छात्र कैबिनेट के इन बच्चों को शुभकामना दी है। कार्यक्रम के संचालन मे मनोज शर्मा,स्मिता रघुवंशी, प्रीति साहू एवं बी फातिमा ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।सहायक शिक्षिका प्रियंका खड़का ने आज विद्यालय मे न्यौता भोज भी कराया, यह न्यौता भोज उनके बच्चों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य मे रखा गया था। अंग्रेजी माध्यम से उप प्राचार्य आकाश कुमार विश्वास, एच एम(मिडिल) शिनीबिनु मैथ्यू, एच एम(प्राथमिक)कनकलता वर्मा के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने छात्र कैबिनेट को बधाई दी।हिंदी माध्यम से उप प्राचार्य लोकेश्वर साहू, व्याख्याता कमलेश साहू, आशारानी आदि सभी स्टाफ ने छात्र कैबिनेट को शुभकामना दी है।इस अवसर पर शाला परिवार के सभी शिक्षक उपस्थित थे ।
विनोद गुप्ता-आरंग




