Blog

छात्रसंघ गरबा उत्सव समिति द्वारा गरबा नाईट का भव्य आयोजन-दिखा भव्यता और भक्ति भाव का सामंजस्य

छात्रसंघ गरबा उत्सव समिति द्वारा गरबा नाईट का भव्य आयोजन-दिखा भव्यता और भक्ति भाव का सामंजस्य

आरंग। छात्रसंघ गरबा उत्सव समिति द्वारा आरंग माई की बगिया हाई स्कूल मैदान में आयोजित आरंग गरबा नाइट्स के चौथे दिन गरबा पंडाल भक्ति उत्साह और उमंग से सराबोर रहा। इस अवसर पर विशेष गरबा थीम और ग्रीन ड्रेस कोड रखा गया था साथ ही प्रतिभागियों ने पारंपरिक गुजराती परिधानों के साथ प्रतिभागी जमकर गरबा में नाचते नजर आये।माता की स्तुति और भक्ति गीतों पर खूब झूमे और पूरे उल्लास से गरबा प्रस्तुत किया। जिससे आयोजन की भव्यता और भक्ति भाव का सामंजस्य देखने को मिला। आयोजक ग्रुप के सदस्यों ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के बावजूद लोग पूरे उत्साह के साथ सजधज कर प्रतिभागी आयोजन में शामिल हो रहे हैं और गरबा खेलने का भरपूर आनंद उठा रहे हैं। आपको बता दे छात्रसंघ गरबा उत्सव समिति 22 सितम्बर से प्रतिं आरंग गरबा नाईट का आयोजन किया जा रहा है जो रात 7.30 बजे से रात 11 बजे तक होता है। माँ की आरती के साथ समापन किया जाता है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button