छत्तीसगढ पेंशनधारी कल्याण संघ के ये बने तहसील अध्यक्ष

आरंग।छत्तीसगढ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ.डी.पी.मनहर के निर्देशानुसार संघ के प्रांतीय महामंत्री (मुख्यालय आरंग) मिलन राम यादव के निवास पर जिलाध्यक्ष रायपुर युनुश कुरैशी की अध्यक्षता एवं प्रांतीय महामंत्री मिलन राम यादव के मार्गदर्शन तथा छ.ग.कर्म.अधि.फेडरेशन आरंग के संयोजक माणिक लाल मिश्रा की उपस्थिति में विकास खंड के पेंशनरों की बैठक आहुत कर लक्ष्मण प्रसाद पनका, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को प्रांतीय अध्यक्ष की ओर से जिलाध्यक्ष कुरैशी ने छत्तीसगढ पेंशनधारी कल्याण संघ शाखा आरंग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त पत्र सौंपा।बैठक में छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शास.कर्म संघ ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द वैष्णव, भास्कर यादव, पेंशनर साथीगण आर पी भार्गव, एम आर शास्त्री,बी आर नाविक, जे पी बिसेन,रमेश कुमार सोनी, भोला राम साहू,मनहरण लाल पाण्डेय, कोमल भारती गोस्वामी, जे एन योगी,जे एल चंद्राकर आदि उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग