छत्तीसगढ़ सरकार का सराहनीय कदम-धर्म स्वतंत्रता विधेयक का इन्होंने किया स्वागत-केबिनेट मंत्री के माध्यम से जताया आभार..

आरंग।हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानसभा में ‘छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक, 2026’ प्रस्तुत किया जाना एक महत्वपूर्ण और सराहनीय पहल माना जा रहा है।इस विधेयक का उद्देश्य राज्य में अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना तथा सामाजिक संतुलन बनाए रखना बताया जा रहा है। सरकार के इस कदम को प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण की दिशा में एक मजबूत प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।धार्मिक क्षेत्र मे सदैव अपनी अलग छाप बनाकर रखने वाले युवा पार्षद पुष्कर साहू ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह विधेयक हमारी संस्कृति और आस्था की रक्षा के लिए एक मजबूत कदम है। छत्तीसगढ़ सरकार ने हिन्दू नववर्ष के अवसर पर इसे प्रस्तुत कर प्रदेशवासियों की भावनाओं का सम्मान किया है। इससे अवैध धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगेगी और समाज में संतुलन एवं सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।उन्होंने आगे कहा कि यह निर्णय प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक पहल है और आमजन इसका स्वागत कर रहे हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग

