Blog

छग राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड में ध्रुव कुमार मिर्धा आज 27 अप्रेल को अध्यक्ष के रूप में करेंगे पदभार ग्रहण…

छग राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड में ध्रुव कुमार मिर्धा आज 27 अप्रेल को अध्यक्ष के रूप में करेंगे पदभार ग्रहण…

आरंग। वरिष्ठ भाजपा नेता,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एस.सी. मोर्चा,पार्षद एवं नगर पालिका परिषद आरंग के पूर्व उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा आज 27 अप्रेल को छत्तीसगढ़ राज्य चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड में अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे।राज्य कार्यालय,शहीद भगत सिंह चौंक,शंकर नगर रायपुर में आज दोपहर 02 बजे से पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है।जिसमे विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री छ.ग. शासन मुख्य आतिथ्य होंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि गण डॉ. रमनसिंह विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छ.ग. शासन, तोखन साहू केन्द्रीय राज्य मंत्री, आवास एवं शहरी विकास भारत सरकार,अरूण साव एवं विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री छ.ग. शासन होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामविचार नेताम अ.जा. एवं अ.ज.जा., अ.पि.व. विकास एवं कृषि मंत्री, छ.ग. शासन करेंगे।
विशिष्ट अतिथि गण दयालदास बघेल खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री, छ.ग. शासन, टंकराम वर्मा राजस्व एवं खेल मंत्री, छ.ग. शासन, लखन लाल देवांगन श्रम एवं उद्योग मंत्री, छ.ग. शासन, राजेश मूणत विधायक, रायपुर पश्चिम, सुनील सोनी विधायक, रायपुर दक्षिण,अनुज शर्मा विधायक, धरसिंवा,केदार कश्यप वन एवं जल संसाधन मंत्री, छ.ग. शासन, श्याम बिहारी जासवाल स्वास्थ्य मंत्री, छ.ग. शासन, बृजमोहन अग्रवाल सांसद, रायपुर मोतीलाल साहू विधायक, रायपुर ग्रामीण, गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग उपाध्यक्ष-अजा वि प्राधिकरण छ.ग. शासन, ओ.पी.चौधरी जी वित्त एवं आवास मंत्री, छ.ग. शासन,श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी महिला एवं बाल विकास मंत्री, छग शासन, किरण सिंहदेव विधायक- जगदलपुर, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, पुरन्दर मिश्रा विधायक, रायपुर उत्तर, इन्द्रकुमार साहु विधायक, अभनपुर,श्रीमती मीनल चौबे जी महापौर, रायपुरकी गरिमामय उपस्थिति में छ.ग. चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा पदभार ग्रहण करेंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button