Blog

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आरंग ब्लॉक का हुआ गठन-इन्हें मिला अध्यक्ष पद का दायित्व..

छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के आरंग ब्लॉक का हुआ गठन-इन्हें मिला अध्यक्ष पद का दायित्व..

आरंग। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष रायपुर सालिक नौरंगे ने संघ मे संविधान प्रदत्त अपने अधिकार का उपयोग करते हुए सुश्री सुस्मिता मसीह स्टॉफ नर्स को आरंग का ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया है। आपको बता दे की इसके पूर्व सालिक नौरंगे स्वयं ब्लॉक अध्यक्ष थे जिलाध्यक्ष रायपुर बनने के बाद ब्लॉक अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था।सुस्मिता मसीह ने हमेशा कर्मचारी हित मे काम करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर संघ के प्रधान संरक्षक ओ.पी शर्मा, प्रांतीय महामंत्री एस.पी देवांगन, जिला संरक्षक एस.एस सोनी, जिला अध्यक्ष सालिक नौरंगे, प्रांतीय सदस्य अरविन्द चंद्राकर, अमृत लाल निषाद, बेदराम चतुर्वेदी, मुक्ता कुजूर, मीना करियारे, मंजुला सिन्हा, सुरेंद्र उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button