Blog

चैतन्य झांकी का पांचवा दिन-इन्होंने किया दीप प्रज्ववलित कर शुभारम्भ…

चैतन्य झांकी का पांचवा दिन-इन्होंने किया दीप प्रज्ववलित कर शुभारम्भ…

आरंग। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, गुढ़ियारी पारा स्थित सेवाकेन्द्र में 25-9-25 से 30-9-25 तक चैतन्य झाँकी दर्शन का आयोजन किया गया है। भक्तजन शाम 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक जिसमें आदिशक्ति माँ दुर्गा, माँ लक्ष्मी, माँ सरस्वती, माँ कालि, माँ उमा, माँ ज्ञानगंगा के दर्शन कर पायेंगे, 29-9-25 झाँकी का पाँचवा दिन दीप प्रज्वलीत करने आये पार्षद बहन खुशबू राकेश शर्मा, समोदा नगर पंचायत पार्षद प्रतिनिधि भ्राता लेखराम साहू, पार्षद भ्राता देवेन्द्र साहू, पार्षद भ्राता शोभा राम साहू, व पूर्व सरपंच भ्राता शिवलाल साहू, भ्राता आषिश साहू सम्मिलित हुए, पार्षद बहन खुशबू राकेश शर्मा ने कार्यक्रम को देखकर अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि दर्शन से मन शांत, खुशी से गदगद हो गया।पार्षद प्रतिनिधि लेखराम साहू ने कहा चैतन्य झाँकी दर्शन कर मन में बहुत ही शांति अनुभव हुआ l प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में राजयोग शिविर का आयोजन 01 अक्टूबर से 07 अक्टूबर समय- सुबह 8:30 से 9:30 बजे तक शाम 7 बजे से 8 बजे तक रख गया है।

विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button