ग्राम पंचायत अकोली कला लिंगाडीह से ये चुने गए निर्विरोध उप सरपंच….

आरंग।जनपद पंचायत आरंग के ग्राम पंचायत अकोली कला लिंगाडीह में मनोज कौशिक निर्विरोध उप सरपंच चुने गए है।24 वर्षीय युवा मनोज कौशिक का राजनीति में यह पहला कदम है, अपने पहले ही प्रयास में पंच बने फिर निर्विरोध उप सरपंच बने।उन्होंने विशेष रूप से आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब, अभनपुर विधायक इंद्र कुमार साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमति तारिणी दीपक चंद्राकर जनपद उप उपाध्यक्ष रविन्द्र रिंकू चंद्राकर सहित अपने गांव के सरपंच श्रीमति खुशबू ललित ढीढी, समस्त पंच गणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए गाँव के विकास में एक जुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
विनोद गुप्ता-आरंग

