गौ सम्मान आह्वान अभियान-आरंग में भी इस दिन निकलेगी भव्य शोभायात्रा-सौपा जायेगा ज्ञापन….

आरंग। “गौ सम्मान आह्वान अभियान” को लेकर आरंग में हलचल शुरू हो गई है। 27 अप्रेल को इस अभियान के तहत पूरे देश में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जायेगा। जिसके अनुरूप आरंग में भी 27 अप्रेल को गौ माता की शोभा यात्रा निकाल कर ज्ञापन सौंपने की तैयारी शुरू हो गई हैं। गौ सेवक आरंग नगर सहित गांव-गांव में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने आमंत्रण पत्र देकर लोगो से प्रत्यक्ष मुलाकात कर अपील कर रहे हैं।योजना के तहत धर्म नगरी आरंग में भी गौ सेवको द्वारा 27 अप्रैल को कुमारेश्वर महादेव मंदिर से बाजे-गाजे के साथ गौ माता की जयकारे के साथ शोभायात्रा निकाल कर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जायेगा।इस हेतु व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।इसी कड़ी में गौ सेवक रविवार को आरंग सहित, गुल्लू, देवरी, अकोलीकला, परस्कोल, समोदा , बनरसी, नारा,सहित विभिन्न गांवों में पहुंचकर जनमानस को गौ सम्मान आह्वान अभियान की जानकारी देते हुए इस अभियान को सफल बनाने अपील की है। गौ सम्मान आह्वान अभियान के मुख्य उद्देश्य—केंद्र सरकार और देश की सभी राज्य सरकारों से राष्ट्र और भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से प्रार्थना कर गो माता को
(1) सेवा (गो माता को उचित अनुसंधान और अनुदान मिले)
(2) सुरक्षा (भारत से गोहत्या पूरी तरह समाप्त हो)
(3) सम्मान गो माता राष्ट्रमाता (राष्ट्रदेव, राष्ट्रआराध्या, राष्ट्र धरोहर, राष्ट्र आधार बने) का मौलिक अधिकार प्रदान करवाना।
विनोद गुप्ता-आरंग



