Blog

गुप्ता समाज के जोन स्तरीय बैठक के साथ महर्षि काश्यप जयंती का आयोजन-प्रतिभावान बच्चो को किया गया सम्मानित…

गुप्ता समाज के जोन स्तरीय बैठक के साथ महर्षि काश्यप जयंती का आयोजन-प्रतिभावान बच्चो को किया गया सम्मानित…

आरंग। छ ग कसौंधन वैश्य गुप्ता समाज रायपुर गढ़ जोंन क्र 3 की बैठक आरंग इकाई के मेजबानी में श्री राधा कृष्ण मंदिर परिसर में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर रात्रि में गुप्ता समाज द्वारा सामूहिक रुप से समाज के जनक महर्षि काश्यप ऋषि की जयंती भी मनाई गई।बैठक की शुरुवात पदाधिकारियों एवं सामाजिक सदस्यों के द्वारा महर्षि कश्यप ऋषि जी की पूजा अर्चना कर की गई| अतिथियो के स्वागत उपरांत आरंग इकाई की और से अध्यक्षीय उदबोधन में आरंग इकाई के सरक्षक द्वय प्रदीप गुप्ता ने संयुक्त परिवार को जोड़े रखेने में आज के युवाओं की जिम्मेदारी के विषय में सभी के सामने अपने प्रेरक विचार रखे तथा रविंद्र गुप्ता ने संगठन को मजबूत बनाने तथा ठोस निर्णय लेकर उसके पालन करने पर जोर दिया। जोन सचिव द्वारा बैठक के एजेंडा का सक्षिप्त विवरण देने उपरांत प्रदेश संरक्षक राज कुमार गुप्ता, जोन संरक्षक अशोक गुप्ता तथा जोन अध्यक्ष डॉ अविनाश गुप्ता के उदबोधन के पश्चात बैठक की कार्यवाही शुरू की गई।जिसमे जोन स्तरीय महिला संगठन का चुनाव सम्पन्न कराया गया।जोन स्तरीय पिकनिक जाने पर भी चर्चा कर सहमति बनाई गई। साथ ही जोन स्तरीय पुरुष पदाधिकारियों के चुनाव के विषय में चर्चा किया गया | जिसमे रायपुर गढ़ – अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, सह सचिव का चुनाव होगा साथ ही गढ़ एवं जोन उपाध्यक्ष, गढ़ एवं जोन संरक्षक, गढ़ एवं जोन सचिव का चुनाव किया जायेगा | चुनाव अप्रैल 2026 में प्रस्तावित किया गया है जो जोन स्तरीय आगामी बैठक में सम्पन्न होगा।बैठक के समापन के पूर्व पूर्व कसौंधन रत्न श्री गणेश प्रसाद गुप्ता जी को 02 मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

रात्रि में कसौंधन गुप्ता समाज आरंग द्वारा आयोजित जयंती समारोह रामाधार गुप्ता तथा प्रताप गुप्ता के आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।महर्षि काश्यप जी की सामूहिक पूजा अर्चना के बाद समाज के प्रतिभावान बच्चो स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।साथ ही समाज द्वारा संचालित मंदिरों के जीर्णद्वार में सहयोग करने वाले दानदाता डॉ संतोष गुप्ता बांकी मोगरा तथा सौरभ गुप्ता आरंग को भी स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के छोटे छोटे बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन शरद गुप्ता तथा सौम्या गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गुप्ता समाज के अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुदीप गुप्ता, सचिन गुप्ता,गौरव गुप्ता, महावीर गुप्ता, मदन गुप्ता, विनोद गुप्ता, राकेश गुप्ता सहित समाज के युवाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।जागृति महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कनिका गुप्ता ने आभार व्यक्त किया।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button