Blog

गणेशोत्सव-समिति के सदस्यों ने मरीजो को फल वितरण कर गणेश जी से की सभी के स्वास्थ लाभ की कामना

गणेशोत्सव-समिति के सदस्यों ने मरीजो को फल वितरण कर गणेश जी से की सभी के स्वास्थ लाभ की कामना

आरंग। गणेशोत्सव पर्व आरंग में बड़े उत्साह से मनाया जा रहा हैं | गणेशोत्सव समितियों द्वारा पूजा अर्चना के साथ कई रचनात्मक कार्य भी किये जा रहे हैं | श्री मित्र मंडल गणेशोत्सव समिति लोधी पारा आरंग द्वारा सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक स्तर पर विभिन्न आयोजन किया जा रहा हैं | इसी क्रम में आज मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र आरंग में मरीजों को चाय-बिस्किट व फल वितरण कर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ लाभ की कामना की गयी। सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र आरंग की BMO डॉ.श्रीमती विजय लक्ष्मी अनंत व डॉ.हरीश बाघ ने गणेश समिति द्वारा किये जा रहे कार्यों की सराहना की | इस दौरान समिति के समस्त पदाधिकारीगण व सदस्यगण तथा अस्पताल के स्टाफ उपस्थित थे |
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button