Blog

गणतंत्र दिवस पर सशिम में फहराया गया तिरंगा-प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित….

गणतंत्र दिवस पर सशिम में फहराया गया तिरंगा-प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित….

आरंग। सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल आरंग में प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर एवं तिरंगे ध्वज की पूजा अर्चना कर किया गया। मुख्य अतिथि श्रवण अग्रवाल के द्वारा ध्वज फहराया गया l गणतंत्र दिवस की अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष डॉ संदीप जैन, के के भारद्वाज, श्रीमती हेमलता जैन, राकेश शर्मा, रूप कुमार चौधरी तथा विद्यालय के व्यवस्थापक राजेश साहू, उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कौशल चंद्राकर, सदस्य कमल नारायण देवांगन, कोषाध्यक्ष गणेश राम साहू, सदस्य पंकज शुक्ला की उपस्थिति में गणतंत्र दिवस का पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गयाl छोटे-छोटे भैया बहनों के द्वारा गीत भाषण कविता के प्रस्तुति दी गई तथा इस कार्यक्रम में कक्षा अरुण से लेकर दशम कक्षाओं में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को विद्यालय के आचार्य संतोष शंख के पिता जी लादु राम शंख एवं उनकी माता श्रीमती अंबिका शंख एवं पुत्र स्व जुगल किशोर शंख की स्मृति में मेडल, प्रमाण पत्र एवं नगद राशि प्रदान की गईl

अतिथियो ने अपने संबोधन में बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए वर्तमान परिवेश में संविधान के महत्व को बताया l वंदे मातरम गीत के साथ विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती नितेश्वरी लोधी ने सभी आए हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन कर इस कार्यक्रम के समापन की घोषणा कीl
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button