Blog

क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय में आज 17 नवम्बर को जनदर्शन कार्यक्रम-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जनता से करेंगे संवाद

क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय में आज 17 नवम्बर को जनदर्शन कार्यक्रम-मंत्री गुरु खुशवंत साहेब जनता से करेंगे संवाद

आरंग। क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब आज 17 नवंबर सोमवार को आम जनता के साथ संवाद करने के लिए जनदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आज प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक क्षेत्रीय मंत्री कार्यालय नेताजी चौक, आरंग में उपस्थित रह कर क्षेत्र के नागरिको की समस्याएँ, शिकायतें और सुझाव से सीधे रूबरू होंगे। जन दर्शन कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों और विभागीय टीम की उपस्थिति में इन समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया भी आरंभ की जाएगी।लंबे अरसे बाद हो रहे इस जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। यह कार्यक्रम स्थानीय लोगो के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिससे उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सकेगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button