कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब पहुचे गिरौदपुरी धाम-की प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना

आरंग।छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री के रुप में शपथ ग्रहण करने के पश्चात गुरु खुशवंत साहेब ने पावन पवित्र गिरौदपुरी धाम गुरुद्वारा पहुंचकर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की गुरुगद्दी का विधिवत पूजन कर प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की कामना कर शुभाशीष प्राप्त किया।इस अवसर पर उन्होंने जेष्ठ भ्राता गुरु ढालदास साहेब से स्नेहभेंट कर अपनत्व प्राप्त किया।इस अवसर पर मिडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि गिरौदपुरी धाम को भव्य–दिव्य–नव्य बनाने के लिए हमारी मांग पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अनेकों सौगात दी है। गिरौदपुरी धाम को और भव्य, सुंदर एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित हैं।उन्होंने परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी का आशीर्वाद पूरे मानव समाज पर बने रहने की कामना की। इस अवसर उनके अनुज गुरु सौरभ साहेब , सामाजिक एवं भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण, अखिल भारतीय सतनाम सेना के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता एवं समाज जन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग




