Blog

कुकरा बेजा कब्जा मामले में प्रशासन का मिला आश्वासन-इस दिन से फिर शुरू होगी कार्रवाई

कुकरा बेजा कब्जा मामले में प्रशासन का मिला आश्वासन-इस दिन से फिर शुरू होगी कार्रवाई

आरंग। ग्राम पंचायत कुकरा में शासकीय भूमि से बेजा कब्जा हटाने को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। आज सुबह लगभग 09 बजे प्रशासन ने ग्राम पंचायत कुकरा के सरपंच नंदलाल डहरिया से दूरभाष पर चर्चा कर आश्वासन दिया कि 2 फरवरी से दलबल के साथ ग्राम कुकरा पहुंचकर बेजा कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन द्वारा दिए गए इस आश्वासन के बाद प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की उम्मीद एक बार फिर जगी है।गौरतलब है कि बेजा कब्जा हटाने को लेकर तहसील स्तर पर कार्रवाई स्थगित होने से ग्रामीणों में नाराजगी व्याप्त थी और सरपंच द्वारा 01 फरवरी को कलेक्टर कार्यालय घेराव की चेतावनी भी दी गई थी, जिसकी खबर आज प्रकाशित हुई थी।प्रशासन के आश्वासन के बाद फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है। वहीं सरपंच नंदलाल डहरिया ने कहा कि यदि तय समय सीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो ग्राम पंचायत एवं ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे की रणनीति तय की जाएगी।मामले को लेकर ग्राम कुकरा में प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर सतर्क निगाहें बनी हुई हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button