Blog

किसान हित मे गौठानों में पुनः रोकाछेका व्यवस्था तत्काल लागू करने की मांग-इन्होंने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

किसान हित मे गौठानों में पुनः रोकाछेका व्यवस्था तत्काल लागू करने की मांग-इन्होंने एस डी एम को सौपा ज्ञापन

आरंग। ग्राम नारा स्थित गौठान में गत रविवार को 25 ग्रामों से बड़ी संख्या में आए किसानों की सम्पन्न बैठक में लिए गए किसान हितकारी निर्णय को प्रशासन तक पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य वतन चन्द्राकर ने एस.डी.एम. पुष्पेंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा है।ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि यदि समय रहते रोका-छेका की व्यवस्था नहीं की गई, तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक कमजोर हो जाएगी। ज्ञापन में इस बात पर बल दिया गया कि गौठानों का निर्माण ही मवेशियों को नियंत्रित करने व फसल बचाने के उद्देश्य से हुआ था, परंतु वर्तमान में इनका उपयोग बंद हो जाने के कारण किसान फिर से संकट में आ गए हैं।वतन चन्द्राकर ने एस.डी.एम. से मांग की कि किसान हित में इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए ताकि फसलें सुरक्षित रह सकें और क्षेत्र के किसान आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि खेती ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, और इसकी सुरक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए। ज्ञापन सौंपने के बाद उन्होंने ने मिडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यदि प्रशासन द्वारा किसानों की निर्णय पर शीघ्र पहल नहीं की गई, तो वे किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करने को बाध्य होंगे। जिनकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button