Blog

कार्यकर्ताओ ने उत्साह से मनाया बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन-केक काटकर की सुखमय एवं स्वास्थ जीवन की कामना

कार्यकर्ताओ ने उत्साह से मनाया बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन-केक काटकर की सुखमय एवं स्वास्थ जीवन की कामना

आरंग। छग के कैबिनेट मंत्री तथा रायपुर लोकसभा के प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल का जन्मदिन स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। बाजार समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन के नेतृत्व में बस स्टैंड में स्थित श्री हनुमान मंदिर में हवन पूजन कर उनके दीर्धायु की कामना की गई।नेताजी चौक आरंग में आरंग बीजेपी मंडल के कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन अग्रवाल का जन्मोत्सव मनाते हुए खीर पूड़ी का वितरण किया तथा केक काटकर कर बृजमोहन अग्रवाल के सुखमय एवं स्वास्थ जीवन की कामना की।

इस अवसर पर आरंग बीजेपी मंडल के महामंत्री अशोक चंद्राकर, ध्रुव मिर्धा, सूरज लोधी, आशा वैष्णव, प्रकाश सोनकर, सालिक राम साहू, दिलीप जलक्षत्री, गणेश साहू,सनद साहू, विनोद गुप्ता, राकेश सोनकर, मनीष गुप्ता,टोहन देवांगन सूरज शर्मा, राजेंद्र चंद्राकर, दिनेश चंद्राकर, संतोष चंद्राकर, देवा साहू, विक्रम परमार, नरेंद्र लोधी लल्ला साहनी, गैंदलाल साहू शकर जलक्षत्री, वेदराम खुटे मनोज तंबोली चैतराम पाल गुलाब बिंद सूरज लोधी, कामता सिन्हा आशा साहू सहित कार्यकर्त्ता गण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।आपको बता दे की बृजमोहन अग्रवाल के 65 वे जन्मदिन पर उत्साहित कार्यकर्ताओ ने उनके निवास में जा कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाये दी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button