कलशयात्रा व वेदीपूजन के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का शुभारंभ

आरंग। गुरुवार से ग्राम भानसोज में धार्मिक वातावरण के बीच कलशयात्रा, वेदीपूजन एवं गौकर्ण कथा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। शुभारंभ अवसर पर श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव से भाग लेते हुए धर्ममय वातावरण निर्मित किया।श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथाव्यास पं. प्रेमकिशोर शर्मा (तूता वाले) द्वारा किया जा रहा है। कथा के प्रथम दिवस गौकर्ण प्रसंग का मार्मिक वर्णन करते हुए उन्होंने भागवत महिमा पर प्रकाश डाला और भक्ति मार्ग अपनाने का संदेश दिया।कलशयात्रा में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही। पूरे ग्राम में भक्ति, आस्था और उल्लास का वातावरण बना हुआ है। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से प्रतिदिन कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है।
विनोद गुप्ता-आरंग





