ओपन क्वान की डो चैंपियनशिप मे इन 05 खिलाडीयो ने मारी बाजी-जीते स्वर्ण और कांस्य पदक…

आरंग। जम्मू कश्मीर में अयोजित 7वी राष्ट्रीय ओपन क्वान की डो चैंपियनशिप में समोदा मार्शल आर्ट क्लब के 5 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ टीम का नेतृत्व करते कई पदक जीते। नेहा जांगड़े और कुमकुम यादव ने स्वर्ण पदक गीतांजली साहू,गीतिका साहू और जागृति साहू ने कांस्य पदक जीता।आरंग युवा एवं खेल संगठन अध्यक्ष अमन साहू ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। समोदा मार्शल आर्ट क्लब के खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह पदक अपने नाम कर प्रदेश के साथ साथ आरंग विधानसभा और समोदा नगर को भी गौरवान्वित किया है। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर,उपाध्यक्ष लोकेश साहू,सचिव मनीष सोनकर, सदस्य विजय साहू,अजय साहू, समोदा मार्शल आर्ट क्लब प्रशिक्षिका रानी सगरवंशी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
विनोद गुप्ता-आरंग



