Blog

एसडीएम आरंग ने किया इस पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण

एसडीएम आरंग ने किया इस पीएम श्री स्कूल का औचक निरीक्षण

आरंग | शिक्षा की गुणवत्ता और स्कूल की व्यवस्थाओं को परखने के लिए अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अभिलाषा पैंकरा ने पीएमश्री शासकीय वीरांगना अवंती बाई लोधी प्राथमिक शाला का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रशासनिक व्यवस्थाएं देखीं, बल्कि एक शिक्षिका की भूमिका में नजर आते हुए बच्चों का ज्ञान भी परखा। स्कूल परिसर में बुनियादी सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया, निरीक्षण के मुख्य बिंदुओं में स्वच्छता अंतर्गत शौचालय और बाथरूम की सफाई व्यवस्था,परिसर की स्वच्छता शुद्ध पेयजल की उपलब्धता और रनिंग वाटर सप्लाई की स्थिति एवं छात्रों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के वितरण की अद्यतन स्थिति
के साथ ही एसडीएम अभिलाषा पैंकरा ने प्रत्येक कक्षा में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया, उन्होंने भाषा, गणित और सामान्य ज्ञान के सरल प्रश्न पूछकर बच्चों के शैक्षिक स्तर को जाँचा और मोटिवेट करते हुवे सफलता प्राप्त करने के लिए नियमित स्कूल आने अभ्यास और मेहनत करने हेतु प्रेरित किया तथा महिला
स्व-सहायता समूह को शासन की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने व भोजन की गुणवत्ता पर जोर देते हुए उन्होंने मध्याह्न भोजन स्व-सहायता समूह को निर्देशित किया कि वे मीनू का कड़ाई से पालन करें और बच्चों को पूर्णतः स्वस्थ व पोषक आहार ही उपलब्ध कराएं।शिक्षकों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने स्पष्ट लहजे में कहा कि बच्चे का सर्वांगीण विकास ही पहली प्राथमिकता है और जिला प्रशासन रायपुर की पहल आपरेशन घंटी, प्रोजेक्ट यू शेप योजना के क्रियान्वयन पर फोकस किया इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा , सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लाखेश्वर रात्रे, विकासखंड केंद्र स्त्रोत समन्वयक सुरेंद्र सिंह चंद्रसेन की सहभागिता के साथ प्रधान पाठक अनुसुइया साहू,शाला परिवार लोमेंश्वरी चंद्राकर, पूर्णिमा साहू ,ऋषि पटेल, एंजेलिना पीटर, योग शिक्षक बलदाऊ देवांगन,संगीत शिक्षक भूपेश साहू आदि की उपस्थिति रही।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button