एमबीयू शिविर-विद्युत बाधा के बीच भी जारी रहा पंजीयन

आरंग | जिला कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आरंग विकासखंड के विद्यालयों में आधार बायोमेट्रिक अपडेट एमबीयू शिविरों का आयोजन तेजी से किया जा रहा है, इसी कड़ी में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निसदा एवं टेकारी में विशेष शिविर आयोजित किए गए, जहाँ स्थानीय प्रशासन की तत्परता और बेहतर समन्वय देखने को मिला।शिविर के दौरान निसदा में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से कार्य में रुकावट की स्थिति बनी, इसे देखते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने तत्काल संज्ञान लिया और उनके निर्देशानुसार मौके पर जनरेटर की व्यवस्था की गई इसमें प्राचार्य रामजी भारद्वाज एवं सीएसी अभिषेक तिवारी के सक्रिय सहयोग से बायोमेट्रिक अपडेट का कार्य बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से जारी रहा।निसदा, गोइंदा और टेकारी संकुल के लगभग 150 विद्यार्थियों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया।कंप्यूटर ऑपरेटर देवा यादव एवं शशांक देवांगन ने तकनीकी मोर्चा संभालते हुए डेटा अपडेट प्रक्रिया को गति दी।इस अभियान को सफल बनाने में संकुल समन्वयक सुनील पटेल, मनोज मुछावर सहित नारायण प्रसाद,आशीष बघेल,ईश्वर मानिकपुरी ,मनोज साडं,विकास औसर,भावेश गजपाल व हायर, प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
विनोद गुप्ता-आरंग

