Blog

उप-मुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री से न पा अध्यक्ष ने किया सौजन्य भेंट-नगर विकास के विभिन्न कार्ययोजना हेतु लिया मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद….

उप-मुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री से न पा अध्यक्ष ने किया सौजन्य भेंट-नगर विकास के विभिन्न कार्ययोजना हेतु लिया मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद….

आरंग। आरंग नगर पालिका के नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ संदीप जैन चुनाव में विजयश्री के पश्चात छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन मंत्री अरुण साव से सौजन्य भेंट की तथा आरंग नगर के विकास के लिए आगे के विभिन्न कार्ययोजना हेतु उनसे मार्गदर्शन लेकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महासमुंद जिला के बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (गोल्डी) भी उपस्थित थे। आपको बता दे की आरंग नगर पालिका में बीजेपी स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष सहित 10 पार्षद विजयी हुए है। वही कांग्रेस के 05 तथा शिवसेना के 02 पार्षद विजयी हुए है।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button