इस उपार्जन केंद्र में अब तक 317 किसानों से 3.92 करोड़ रु की धान खरीदी-की 1.21 करोड़ रु की ऋण वसूली

आरंग। धान उपार्जन केंद्र गोढ़ी में इस सीजन की खरीदी तो गति पकड़ रही है, लेकिन धान उठाव शुरू न होने से केंद्र में जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। 5 दिसंबर तक 317 किसानों से कुल 16,546 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसके एवज में 3 करोड़ 92 लाख 16 हजार 858 रुपये का भुगतान किया गया है।केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार खरीदी गई धान में मोटा धान 3,358 क्विंटल पतला धान 969 क्विंटल सरना धान 12,218 क्विंटल है।सोसायटी प्रबंधन ने बताया कि किसानों द्वारा लिए गए ऋण के विरुद्ध 1 करोड़ 21 लाख 17 हजार 575 रुपये की वसूली भी की गई है। इसके बावजूद अब तक डी.ओ. जारी न होने से परिवहन शुरू नहीं हो पाया है। धान उठाव न होने के कारण खरीदा गया धान उपार्जन केंद्र में खुले में पड़ा रहने से पीडीए (सूखत/नुकसान) बढ़ने की आशंका है।इधर सोसायटी के प्राधिकृत अध्यक्ष दिलीप बैस ने इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा उपार्जन केंद्र में खरीदा गया धान दिनों-दिन बढ़ रहा है। डी.ओ. जारी कर परिवहन शीघ्र शुरू कराया जाए। यदि धान उठाव में देरी होती रही तो आने वाले दिनों में खरीदी प्रभावित होना तय है। साथ ही अध्यक्ष बैस ने खरीदी लिमिट बढ़ाने की भी मांग की है, ताकि किसान बिना परेशानी धान बेच सकें और उपार्जन केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ न बढ़े।उधर, किसानों का कहना है कि खरीदी के साथ-साथ उठाव नहीं होने से केंद्रों की स्थिति भयावह हो रही है। यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो धान के सुरक्षित संरक्षण और नई खरीदी दोनों ही संकट में पड़ सकते हैं।विदित हो कि गोढ़ी केंद्र में धान उठाव शुरू नही होने से जाम की स्थिति बन गई है।उठाव ना होने से धान खुले में पड़ा धान सूख रहा है, जिससे समितियों क चिंता और बढ़ गई है। इस बीच प्रतिदिन खरीदी की लिमिट कम होने से किसान सबसे अधिक परेशान हैं। कई किसानों ने बताया कि माहभर पहले ही कटाई-मिंजाई करवा ली, लेकिन टोकन न मिलने के कारण धान बेच नही बेच पा रहे है।
विनोद गुप्ता-आरंग


