आरंग विधानसभा-₹41.75 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिली स्वीकृति-देखिये स्वीकृत कार्यो की सूचि….

आरंग। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष और आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब के प्रयासों के चलते क्षेत्र को ₹41 करोड़ 75 लाख 94 हजार की विकास परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन परियोजनाओं में लोक निर्माण विभाग, एनआरडीए और अधोसंरचना मद से विभिन्न कार्यों की स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृत ₹37.75 करोड़ में शामिल हैं। जिसमे संडी से नारा तक सड़क निर्माण (2.50 किमी): ₹474.30 लाख, कोसरंगी से फरहदा मार्ग (2.00 किमी): ₹1819.78 लाख ,बोरिद से चंडी मंदिर पहुँच मार्ग (1.20 किमी): ₹154.03 लाख, उमरिया से परसदा पहुँच मार्ग (1.50 किमी): ₹154.03 लाख, तांदुल पौता मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण (3.00 किमी): ₹270.65 लाख,परसवानी में ढोड़की नाला पर पुलिया निर्माण: ₹260.80 लाख, घुमराभाठा से आरंग मार्ग का चौड़ीकरण और मजबूतीकरण (2.50 किमी): ₹641.41 लाख। इसके अतिरिक्त, एनआरडीए से ₹3.94 करोड़ और अधोसंरचना मद से ₹1 करोड़ की स्वीकृति भी विभिन्न विकास कार्यों के लिए प्राप्त हुई है। गुरु खुशवंत साहेब ने इस स्वीकृति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि “आरंग विधानसभा के विकास के लिए मेरा सपना है कि हर गांव और हर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के साथ सर्वांगीण विकास हो। मैं आरंग की जनता के भरोसे और सहयोग से इसे साकार करूंगा।”
उक्त जानकारी को गुरु खुशवंत साहेब के मीडिया प्रभारी देवेंद्र निराला ने दी।
विनोद गुप्ता-आरंग



