Blog

आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासकार्यों के लिए कई करोड़ रुपए हुए स्वीकृत-देखिये सूची

आरंग विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासकार्यों के लिए कई करोड़ रुपए हुए स्वीकृत-देखिये सूची

आरंग। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब के अथक प्रयासों से आरंग विधानसभा क्षेत्र को एक बार फिर करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। विधायक कार्यालय आरंग जारी एक विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते विधायक गुरु खुशवंत साहेब लगातार मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल से चर्चा कर आरंग क्षेत्र के विकास के लिए अपनी बात रखते आए हैं। इसी के परिणामस्वरूप विधानसभा क्षेत्र को यह सौगात प्राप्त हुई है।स्वीकृत विकास कार्यों में प्रमुख रूप से शामिल हैं।
01.न.प. चंदखुरी में स्व. आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल निर्माण: ₹255.59 लाख।
02.ओबीसी प्राधिकरण से बोडरा में सामुदायिक भवन निर्माण (कुर्मी पारा): ₹6.00 लाख।
03.सकरी (को) में महिला भवन निर्माण: ₹5.00 लाख।
04.सेमरिया (न) में कबीर छात्रावास के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण: ₹5.00 लाख।
05.बोरिद में रंगमंच निर्माण: ₹3.00 लाख।
06.भटिया में सतनामी पारा वार्ड-01 में सी.सी. रोड निर्माण: ₹5.20 लाख।
इन विकास परियोजनाओं की स्वीकृति पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और पूरे मंत्रीमंडल,ओबीसी प्राधिकरण के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह स्वीकृति क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button