आरंग विधानसभा-इस सड़क के चौड़ीकरण, मजबूतीकरण और पुल पुलिया निर्माण कार्य के लिए 21 करोड़ 22 लाख 20 हजार रुपए की मिली प्रशासकीय स्वीकृति…

आरंग। लोक निर्माण विभाग, मंत्रालय (नया रायपुर) द्वारा दिनांक 17 जुलाई 2025 को जारी प्रशासकीय आदेश के अनुसार, आरंग विधानसभा अंतर्गत ग्राम भानसोज-बरछा-मालीडीह -खौली मार्ग का सड़क चौड़ीकरण,मजबूतीकरण पुल पुलिया निर्माण कार्य के लिए ₹21,22,20,000 (इक्कीस करोड़ बाइस लाख बीस हजार रुपये) की स्वीकृति प्रदान की गई है।यह स्वीकृति वर्ष 2024-25 के बजट में शामिल कार्यों के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग संभाग रायपुर द्वारा प्राप्त हुई है।इस मार्ग की लंबाई लगभग 09 किमी होगी।आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि हमारे संकल्प के अनुरूप आरंग क्षेत्र की प्रत्येक सड़क को मजबूत और सुगम बनाने में यह महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव,वित्त मंत्री ओपी चौधरी के विकासपरक सोच और जनहितैषी दृष्टिकोण के प्रति हृदय से आभार प्रकट किया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


