Blog

आरंग में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए गुरु खुशवंत ने कहा जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं…

आरंग में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी पर्व में शामिल हुए गुरु खुशवंत ने कहा जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं…

आरंग। आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने आज आरंग के श्री राधा कृष्ण मंदिर तथा ठाकुर गोपाल मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित पूजन अभिषेक कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना की तथा झूला झुलाया। उन्होंने क्षेत्रवासियों और प्रदेश के सभी लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।

उन्होंने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान कृष्ण की कृपा से आपके जीवन में प्रेम, शांति और खुशहाली आए। हम सभी कृष्ण की लीलाओं से प्रेरणा लें और अपने जीवन में सच्चाई और न्याय का मार्ग अपनाएं। समस्त जगत भगवान कृष्ण की भक्ति में लीन हों और सभी अपने जीवन को सकारात्मकता से भरें। यही मंगल कामना है।इस अवसर पर बड़ी संख्या बीजेपी के पदाधिकारी, ट्रस्ट के सदस्य गण एवं नागरिक गण उपस्थित थे।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button