आरंग ब्लॉक में धान खरीदी प्रारंभ-समिति के अध्यक्षो तथा वरिष्ठ कृषकों द्वारा पूजा अर्चना कर की गई धान खरीदी की शुरुवात

आरंग। सुबह की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ सहित आरंग ब्लॉक के विभिन्न समितियो में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। आरंग SDM अभिलाषा पैकरा ने बताया कि धान खरीदी की सभी प्रारम्भिक तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है ताकि किसानों को कोई परेशानी न हो। आज आरंग ब्लॉक के लगभग 19 सहकारी समितियों में समिति के अध्यक्षो तथा वरिष्ठ कृषकों द्वारा पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरुवात की गई है। सहकारी समिति के कर्मचारियो के हड़ताल में होने के कारण वैकल्पिक व्यवस्था के चलते दूसरे विभाग के कर्मचारियो की ड्यूटी इस कार्य में लगाई गई है।

SDM अभिलाषा, तहसीलदार विनोद साहू, नयाब तहसीलदार गजानंद सिदार सहित वरिष्ठ अधिकारीयो द्वारा धान खरीदी केंद्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है।
आपको बता दे की धान खरीदी व्यवस्था को तकनीक-सक्षम बनाते हुए सरकार ने इस वर्ष तुँहर टोकन एप, जीपीएस आधारित परिवहन, सतर्क एप, और कमांड-एंड-कंट्रोल सेंटर जैसे आधुनिक सिस्टम लागू किए हैं।
विनोद गुप्ता-आरंग


