आरंग पुलिस को 1.6 किलोग्राम गांजा पकड़ने में मिली सफलता-01 आरोपी गिरप्तार….

आरंग। आरंग देवार पारा से आरंग पुलिस को 1.6 किलोग्राम गांजा पकड़ने में सफलता मिली है। आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियो के मकान से आरोपिया श्रीमति चमेली नागरे पति उत्तम नागरे उम्र 45 वर्ष निवासी देवार पारा आरंग थाना आरंग जिला रायपुर के कब्जे से 01.6 किलोग्राम किमती 16000 रू0 का रखे मिला। आरोपी को विधिवत दिनांक 06 अगस्त को गिरफ्तार किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध क्र0 452/2025 धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट का पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में न्यायालय भेजा गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


