आरंग जोन में कार्यकर्ताओं से संवाद बैठक सम्पन्न-14 व 15 मार्च को होने वाले कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण कार्यक्रम की दी गई जानकारी

आरंग! भारतीय जनता पार्टी आरंग मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण आरंग में आयोजित किया गया है जिसकी तैयारी को लेकर बैठकों का दौर जारी है। भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा संगठन द्वारा हाल ही में प्रदेश जिला व मंडल के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का गठन हुआ है ,जिसके तहत आरंग मंडल के भी कार्यकारिणी का विस्तार हुआ है।जिसको लेकर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण शिविर 14,व 15 मार्च को आरंग में आयोजित किया गया है। जिसमे प्रदेश के भाजपा नेताओं का संगठनात्मक मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा, इसको लेकर ज़ोन स्तर पर बैठक भी शुरू हो गया है गुल्लू व आरंग जोन में कार्यकर्ताओं से संवाद बैठक करते हुए आगामी प्रशिक्षण की जानकारी सभी को दी गई। आरंग जोन के संवाद बैठक में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णकुमार भारद्वाज, सालिकराम साहू, सूरज शर्मा, विजय अग्रवाल, दिलीप जलक्षत्री,महामंत्री अशोक चंद्राकर, राकेश सोनकर, राजेश साहू, धर्मेंद्र यादव, जितेंद्र बंजारे,राहुल प्रजापति, मनोज पाल,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष संगीता साहू, निर्मला साहू, मेनका सोनी,बलराम साहू, दिनेश चंद्राकर, आनंदमूर्ति अग्रवाल, तोषण साहू, विक्की अविनाश साहू, सतीश सोनकर, वेदप्रकाश देवांगन, सतीश मानु जलक्षत्री, पूनमचंद साहू, वीरेंद्र गोलू कंडरा,मो. सब्बीर,कोमन साहू, नीरज चंद्राकर , कुलेश्वर लोधी,तोरण साहू, नंदकुमार ढीढी,चमन सिन्हा, सहित भाजपा के प्रदेश ,जिला व मंडल के पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विनोद गुप्ता-आरंग

