आरंग की ये छात्राये बनेंगी राज्यस्तरीय हैंडबॉल टीम का हिस्सा

आरंग। खेल प्रतिभा को प्रोत्साहन देने वाले गांधी इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, आरंग की छात्राओं ने एक बार फिर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। हाल ही में आयोजित संभाग स्तरीय हैंडबॉल चयन प्रतियोगिता में विद्यालय की दो छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय हैंडबॉल टीम में अपनी जगह सुनिश्चित की है। जिसका आयोजन कांकेर में होगा।विद्यालय की छात्राओं का चयन बालिका अंडर-17 आयु वर्ग में हुआ है— इन दोनों खिलाड़ियों ने कठिन अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।कक्षा 9वीं की हिमानी ध्रुव पुत्री भीमसेन धुव्र सरस्वती ध्रुव एवं मिताली यादव, पुत्री धुलेश यादव कविता यादव इन दोनों खिलाड़ियों ने अपने अनुभव और रणनीतिक खेल से प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं एकेडमिक प्रभारी ने सभी चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए कहा,“हमारी छात्राएं न केवल शिक्षा में बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर रही हैं। यह चयन उनके परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। हम उन्हें संभाग स्तर पर भी सफलता की शुभकामनाएं देते हैं।विद्यालय के खेल शिक्षक प्रियल साहू मैडम ने बताया कि इन छात्राओं ने पिछले कई महीनों से नियमित अभ्यास किया है और उनके प्रदर्शन में निरंतर सुधार देखा गया है। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करता रहेगा।इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें चयनित छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
विनोद गुप्ता-आरंग




