आभार रैली में पाकिटमार रहे सक्रिय-कइयों के जेब हुआ साफ़-बना रहा चर्चा का विषय….

आरंग। केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के आभार रैली समर्थकों और कार्यकर्ताओं के उमंग और उत्साह के बीच पाकिटमारो की मौज रही। भीड़ का लाभ उठा कर ये पाकिटमार कइयों के पाकिट पर हाथ साफ कर गए।जो नगर में चर्चा का विषय बना रहा। कई कार्यकर्ताओ और जन प्रतिनिधियो को जेब से नोट के साथ साथ एटीएम कार्ड और कई महत्वपूर्ण कागजात से भी हाथ धोना पड़ा। फ़िलहाल किसी ने पुलिस थाना में रिपोर्ट दर्ज नही कराया है।
विनोद गुप्ता-आरंग


