आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान-आज 12 नवम्बर को आरंग में विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन-केबिनेट मंत्री सहित ये होंगे शामिल….

आरंग।भाजपा प्रदेश एवं जिला संगठन के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान हेतु कार्यक्रम का आयोजन आज 12 नवम्बर को सद्भावना भवन आरंग आयोजित किया गया है। आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम में गुरु खुशवंत साहेब,कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, ध्रुव कुमार मिर्धा,अध्यक्ष चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ शासन, अनुज शर्मा, विधायक धरसीवां एवं मुख्य वक्ता, श्याम नारंग जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण, संचित तिवारी,जिला संयोजक एवं भाजपा जिला मंत्री, कृष्णा वर्मा जिला सह संयोजक एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा विशेष रूप से उपस्थिति रहेंगे तथा कार्यकर्ताओ का मार्गदर्शन करेंगे। कार्यक्रम आज 12 नवम्बर को दोपहर 03 बजे सद्भावना भवन आरंग में सम्पन्न होगा।जिसमे प्रदेश, जिला एवम मंडल में निवासरत पदाधिकारी गण, निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, मोर्चा, प्रकोष्ठ, शक्ति केंद्र प्रभारी,संयोजक,सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकर्ता गण सम्मलित होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग




