आज 05 दिसम्बर को आरंग ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक-विदाई एवं स्वागत कार्यक्रम का आयोजन-डॉ डहरिया होंगे मुख्य अतिथि

आरंग। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग की मासिक बैठक 05 दिसम्बर 2025, शुक्रवार को राजीव भवन आरंग दोपहर 01 बजे से शुरू होगा। इस बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर (ग्रामीण) के पूर्व अध्यक्ष उधोराम वर्मा का विदाई तथा नवनियुक्त जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेन्द्र “पप्पू” बंजारे का स्वागत किया जायेगा।कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कोमल सिंह साहू ने बताया कि बैठक में सभी वरिष्ठ कांग्रेसी, ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, अजाक विभाग, ओबीसी प्रकोष्ठ, एनएसयूआई, सेवादल, कांग्रेस समर्थित पार्षद, जनप्रतिनिधि, सरपंच-पंच एवं सभी कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है।
विनोद गुप्ता-आरंग



