आज 01 मई को मरीजो को फल वितरण कर यहां मनाया जायेगा सांसद बृजमोहन का जन्मदिन

आरंग। आज 01 मई को बृजमोहन अग्रवाल,सासंद रायपुर एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री छग का जन्मदिन नगर में सादगी के साथ मनाया जायेगा। आरंग बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू तथा नगर पालिका आरंग के अध्यक्ष डॉ संदीप जैन ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि सांसद के जन्मदिवस के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र आरंग में मरीजो को फल वितरण किया जायेगा। कार्यक्रम में आरंग मंडल में निवासरत प्रदेश, जिला एवम मंडल के समस्त पदाधिकारी गण, मोर्चा, प्रकोष्ठ,सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि गण, शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवम समस्त बीजेपी पार्षद गण सहित समस्त बीजेपी कार्यकर्ता गण शामिल होंगे।
विनोद गुप्ता-आरंग


