आज संपन्न हुआ साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम-विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने सुनी जनता की समस्याएं….

आरंग। आरंग विधायक एवं उपाध्यक्ष, अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण, छत्तीसगढ़ शासन (कैबिनेट मंत्री दर्जा) गुरु खुशवंत साहेब के नेता जी चौक स्थित विधायक कार्यालय, आरंग में आज 19 जून 2025 को साप्ताहिक जनदर्शन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों पर विधायक द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया गया। कई मामलों में मौके पर ही समाधान किया गया।इस अवसर पर गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जनदर्श नजनता से सीधा संवाद एक सशक्त माध्यम है। जनप्रतिनिधि और आमजन के बीच संवाद से वास्तविक समस्याएं सामने आती हैं और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित होता है।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता,बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक, ग्रामीणजन, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। जनदर्शन में लोगों ने अपनी विभिन्न व्यक्तिगत, सामाजिक, शासकीय योजनाओं से जुड़ी समस्याएं, आवेदन एवं सुझाव विधायक के समक्ष रखे।
विनोद गुप्ता-आरंग


