Blog

अकोलीकला(भाऊ)से फरफौद सड़क मार्ग निर्माण को बजट में मिली स्वीकृति-इन्होंने जताया आभार

अकोलीकला(भाऊ)से फरफौद सड़क मार्ग निर्माण को बजट में मिली स्वीकृति-इन्होंने जताया आभार

आरंग! हाल ही छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा विधानभा में वित्त मंत्री ओ. पी.चौधरी द्वारा बजट पेश किया गया। जिसमे आरंग विधानसभा को भी करोड़ो का सौगात प्राप्त हुआ है। आरंग विधानसभा के ग्राम अकोलीकला (फ़) से फरफौद सड़क निर्माण (नहर किनारे)हेतु बजट में 4 करोड़ की राशि का प्रावधान किया गया है। इस पर भाजपा आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू ने क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, वित्तमंत्री ओपी चौधरी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया है।देवनाथ साहू ने कहा कि यह अकोली कला और फरफौद के निवासियों के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवशाली दिन है। वर्षों से अटकी पड़ी अत्यंत महत्वपूर्ण अकोली कला भाऊ से फरफौद नहर पार मार्ग को बजट में शामिल करने पर पूरे क्षेत्र की ओर से हमारे यशस्वी कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूँ। यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं बल्कि इस क्षेत्र की विकास यात्रा की एक नई नींव है। इस नहर पार मार्ग के निर्माण से अकोलीकला और फरफौद के बीच की दूरी कम हो जाएगी।
आम जनमानस आने-जाने जाने में आसानी होगी।ग्रामीणों को विशेषकर छात्रों और मरीजों को आवागमन में हो रही वर्षों पुरानी परेशानी से मुक्ति मिलेगी।
केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हमारी इस मांग को न केवल सुना बल्कि इसे प्राथमिकता देते हुए स्वीकृति प्रदान की इसके लिए हम आपका दिल से आभार मानते हैं। यह आपकी जनहितैषी नीतियों और दूरदर्शी सोच का परिणाम है।अकोली कला-फरफौद के संपूर्ण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता प्रशंसनीय है।इसके साथ ही बतौर मंडल अध्यक्ष अपने मंडल के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामो में सड़क व पुल की मांग को भी प्रमुखता से जनहित में रखते हुए मंत्री को अवगत कराया ।सभी मांगो पर मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की सजगता, सक्रियता से करोड़ो की सौगात आरंग विधानसभा को देते हुए मंडल के अन्तर्गत अनेको ग्राम के विकास के लिए सड़क पुल पुलिया बजट में शामिल किया गया है
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button