Blog

होलिकादहन 13 मार्च दिन गुरुवार को भद्राकाल समाप्ति के पश्चात् रात्रि इतने बजे के बाद होगा

होलिकादहन 13 मार्च दिन गुरुवार को भद्राकाल समाप्ति के पश्चात् रात्रि इतने बजे के बाद होगा

आरंग। आरंग नगर में परंपरानुसार होलिका दहन आरंग राजपुरोहित की अगवानी में नगर के राज गौटिया, राज बैगा के सानिध्य में गणमान्यजनों की उपस्थिति में होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। राजपुरोहित पौत्र राजपुरोहित प्रतिनिधि अविनाश शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में उक्त जानकारी देते हुए बताया कि श्री परशुराम पुरोहित परिषद के पुरोहितों द्वारा यह कार्य सम्पन्न किया जाएगा।उन्होंने बताया कि ग्राम देवता ब्रह्मदेव मंदिर (बरम बाबा) से निकल कर नगर के मुख्य पांच स्थानों में परंपरानुगत होलिकादहन होगा। तत्पश्चात बरम बाबा बड़े लोधी पारा से रामनगर ब्राह्मण पारा,शीतला पारा, महामाया पारा, आजाद चौक होते हुए नगर के मुख्य पांच स्थानों में परंपरानुगत रूप से सम्पन्न की जाएगी।
विनोद गुप्ता-आरंग

Related Articles

Back to top button