Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, August 24
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सर्वजन दिव्यांग संघ ने बड़े उत्साह के साथ मनाया लुइस ब्रेल 217 वी जयंती
    Blog

    सर्वजन दिव्यांग संघ ने बड़े उत्साह के साथ मनाया लुइस ब्रेल 217 वी जयंती

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJanuary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सर्वजन दिव्यांग संघ ने बड़े उत्साह के साथ मनाया लुइस ब्रेल 217 वी जयंती

    Oplus_131072

    आरंग। शुक्रवार को कोतवाल भवन आरंग में सर्वजन दिव्यांग संघ आरंग के द्वारा लुइस ब्रेल की 217 वी जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ संदीप जैन अध्यक्ष नगर पालिका परिषद आरंग रहे एवं अध्यक्षता देवनाथ साहु आरंग भाजपा मंडल अध्यक्ष ने किया पार्षद गण संतोष लोधी, पुष्कर साहू, वीरेंद्र कडरा एवं पार्षद प्रतिनिधि गण राकेश सोनकर, तोषण साहू ,खिलेश धुरंधर, राकेश शर्मा एवं व्यवसाई एवं समाजसेवी आनंद द्वारकानी विशिष्ठ अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर डॉ संदीप जैन ने दिव्यांग साथियों का हौसला बढ़ाते हुए लुइस ब्रेल को मसीहा बताया एवं कहा कि ब्रेल लिपि का आविष्कार कर उन्होंने अंधेरे को हरा दिया उन्होंने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के विकास कार्य एवं सुशासन का भी जिक्र करते हुये हर संभव सहयोग करने की बात कही तथा देवनाथ साहु ने कहा कि दिव्यांग भाई अपनी प्रतिभा का लोहा हर क्षेत्र में मनवा रहे हैं और वह उनके हौसले को नमन करते हैं।

    जयंती को सेलिब्रेट करते हुए केक भी काटा गया एवं दिव्यांग संघ प्रदेश अध्यक्ष डोमन बया तथा संघ अध्यक्ष शकुंतला साहू एवं दृष्टिबाधित कोषाध्यक्ष प्रकाश खेलवार ने मांग पत्र के माध्यम से वाद्य यंत्रों के सेट एवं सिलाई मशीनों की मांग की। इस अवसर पर दिव्यांग साथियों का सम्मान करते हुए कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के सौजन्य से कंबल वितरण भी किया गया जिसमें आटोमोबाईल व्यवसायी द्वारकानी बंधु की भी सहभागिता रही। कार्यक्रम में संकल्प सेवा संस्थान राजिम दिव्यांग आश्रम की बालिकाओं ने प्रेरणा गीत, ब्रेल गीत एवं फिल्मी गीत का भी सुंदर प्रदर्शन किया एवं दिव्यांग साथियों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि ब्रेल लिपि की सहायता से वे दृष्टिबाधित होते हुए भी पोस्ट ग्रेजुएट हो चुके हैं और उन्हें केवल प्रोत्साहन एवं सहयोग की आवश्यकता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरविंद वैष्णव के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन संघ मीडिया प्रभारी आशीष शर्मा ने किया। इस अवसर पर दिव्यांग साथी सचिव वासुदेव निषाद, उपाध्यक्ष नरेंद्र गिलहरे, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार, सह सचिव सत्यवती बघेल, संरक्षक श्यामा साहू एवं गायत्री साहू, गजेंद्र ध्रुव, वीणा साहू, रुक्मणी निषाद ,सुनिधि देवांगन,सावित्री निषाद,गंगेश्वरी भास्कर,सुनील धीवर, आदि 200 से भी अधिक दिव्यांग भाइयों की उपस्थिति रही।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    August 24, 2026

    गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में आगे बढ़ा सामाजिक एवं धार्मिक सद्भाव का कारवां-समोदा में डॉ. रमन सिंह ने बढ़ाया कांवड़ियों का उत्साह

    August 24, 2026

    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का आरंग में आत्मीय स्वागत-कार्यकर्ताओं ने नवीन कन्या महाविद्यालय और एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की रखी मांग

    August 24, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी आरंग-गूंजेंगे ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे

    Vinod GuptaAugust 24, 2026107 Views

    माता कौशल्या धाम से निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव कांवड़ यात्रा आज इतने बजे पहुंचेगी…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.