Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 11
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन-फिजूलखर्ची को छोड़कर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    Blog

    सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन-फिजूलखर्ची को छोड़कर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 9, 20261 Views
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन-फिजूलखर्ची को छोड़कर परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब

    रायपुर। कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, अनुसूचित जाति विकास विभाग मंत्री एवं सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब का रविवार को सारंगढ़ प्रवास रहा, जहाँ कैबिनेट मंत्री प्रदेश स्तरीय सतनामी समाज युवक युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। गुरु खुशवंत साहेब ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा निरंतर सतनामी समाज के लिए किए जा रहे सबका साथ सबका विकास के कार्यों, प्रदेश में गुरु घासीदास बाबा जी के मेला आयोजन के लिए स्वीकृत राशि का अपने संबोधन में जिक्र किया। मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के सादा जीवन, उच्च विचार के जो संदेश दिए गए हैं जो संस्कृति और संस्कार बताए गए हैं, उसके सादगी विवाह की परम्परा को हमें गर्व के साथ अपनाने की जरूरत है। आगे गुरु साहेब ने कहा कि, जिस प्रकार आज हम दिखावे की ओर आगे बढ़ रहे हैं। दिखावे की शादी में धन का खर्च बहुत ज्यादा है। लड़का ढूंढना है या लड़की ढूंढना है तो हम सब लोगों को कितना परेशानी होती है। आज लोग विवाह को सम्मान और इज्जत के रूप में देखते हैं और मन मुताबिक शादी करते हैं भले ही कर्ज लेना पड़े। दिखावे से थोड़ा उठके हमें सादा विवाह की राह बहुत पहले परम् पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी ने दी है। इसमें किसी प्रकार का खर्च नही है। समाज में एक दूसरे के प्रति प्रेम की भावना स्थापित करें।
    राज्य सरकार द्वारा परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के मेला आयोजन के लिए राशि स्वीकृत
    मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि गिरौधपुरी हो, भंडारपूरी हो,चाहे लालपुर धाम हो, हर जगह के लिए करोड़ों रुपए पैसा स्वीकृत है। किसी प्रकार के कोई कमी नहीं है सिर्फ धार्मिक स्थल की उन्नति और विकास है। सारंगढ़ में प्रतिवर्ष बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती मनाई जा रही है। छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने इसके लिए राशि स्वीकृत की है जो आजतक चल रही है। आज मात्र 02 साल के अंदर में मुख्यमंत्री ने हमारा हमेशा लगातार सहयोग किया है। शिक्षा के स्तर में भी सीजीपीएससी में एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर बनते हैं, उसकी फ्री कोचिंग की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू किए हैं। हमारे छत्तीसगढ़ सरकार में सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र से सर्व समाज के उन्नति और विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कार्य कर रहे हैं।इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं सतनामी समाज के पदाधिकारी,कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में युवक युवती, पालक, सतनामी विकास परिषद के सदस्य और पत्रकार गण उपस्थित थे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    August 11, 2026

    विशेष-हरेली अमावस्या की तैयारियां तेज-गांवों में दिखने लगा उत्साह-किसान करेंगे कृषि औजारों की पूजा-बच्चे चढ़ेंगे गेड़ी पर

    August 11, 2026

    विद्यालय में मनाया गया हरियाली दिवस-कृषि औजारों की पूजा-अर्चना के साथ हुए कई कार्यक्रम…

    August 11, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

    Rekhraaz SahuAugust 11, 20262 Views

    संभाग स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.