Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026

    गणेश पंडाल में जीवंत हुई सनातन जीवन पद्धति-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और राजीव लोचन महाराज ने की सराहना

    September 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, September 21
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»संत शिरोमणि रविदास जयंती-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविदास समाज को दी बड़ी सौगात
    Blog

    संत शिरोमणि रविदास जयंती-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविदास समाज को दी बड़ी सौगात

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaFebruary 2, 2026
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    संत शिरोमणि रविदास जयंती-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रविदास समाज को दी बड़ी सौगात

    आरंग। भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती के पावन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा आरंग के रविदास नगर पहुंचे। इस गरिमामयी कार्यक्रम में उन्होंने न केवल समाज को समरसता का संदेश दिया, बल्कि क्षेत्र के विकास के लिए बड़ी आर्थिक घोषणाएं भी कीं।रविदास नगर आगमन पर समाज की महिलाओं ने पारंपरिक और भव्य तरीके से उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। विजय शर्मा ने संत रविदास जी के मंदिर में मत्था टेककर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा के नेतृत्व में यहाँ प्रतिवर्ष इस जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया जाता है।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा, “मैं पहले यहाँ भाजपा के एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में आया था, और आज आप सबके स्नेह और आशीर्वाद से इस पद पर पहुंचकर पुनः आपके बीच हूँ।”उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में संत रविदास जी की शिक्षाओं पर जोर देते हुए कहा कि उनकी शिक्षाएं आज भी एकता, सद्भावना और चरित्र निर्माण के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया।समाज के उत्थान के लिए उप मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं की जिसमें रविदास नगर रंगमंच में शेड निर्माण हेतु 20 लाख रुपए और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 09 स्थानों पर रविदास समाज के भवन निर्माण के लिए प्रति भवन 10-10 लाख रुपए (कुल 90 लाख रुपए) देने की घोषणा की। विकास कार्यों की इन घोषणाओं से स्थानीय बुनियादी ढांचे और सामाजिक एकजुटता को नई शक्ति मिलेगी।अपने उद्बोधन में छग चर्म शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुगल काल के दौरान भारत को भीतर से कमजोर करने के लिए समाज को जातियों में बांटने और संप्रदायों में संघर्ष पैदा करने की गहरी साजिशें रची गईं। जब विदेशी आक्रांता तलवार के दम पर देश की आत्मा को कुचलना चाहते थे, तब संत रविदास जी ने ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का मंत्र देकर भारतीयों को स्वाभिमान से जीना सिखाया।उन्होंने मुगलों द्वारा थोपी गई विभाजनकारी विचारधारा का डटकर विरोध किया। उनका मानना था कि यदि समाज जातियों में बंटा रहा, तो राष्ट्र कभी भी विदेशी बेड़ियों को नहीं काट पाएगा।

    इस भव्य कार्यक्रम में योग आयोग अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा,सर्व रविदास समाज छग के अध्यक्ष विजय मेहरा,छग मेहर समाज के अध्यक्ष खेमराज बाकरे,रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष नवीन अग्रवाल,नगर पालिका अध्यक्ष संदीप जैन, जनपद पंचायत अध्यक्ष टाकेश्वरी मुरली साहू,वरिष्ठ भाजपा नेता केके भारद्वाज, रविदास समाज नगर अध्यक्ष सुनील अजगर,रामू मिर्धा, छबीलो सोनवानी,खेमा राम मिर्धा, पार्षद नरेंद्र लोधी,संतोष लोधी,वीरेंद्र कंडरा,वरिष्ठ भाजपा नेता राजेश साहू,जनपद सदस्य लुकेश साहू,पार्षद प्रतिनिधि तोषण साहू,विक्रम परमार,राकेश सोनकर, अविनाश साहू,सुशील जलक्षत्री, खूबचंद साहू,पंकज शुक्ला, सूरज शर्मा,यशपाल लोधी सहित बड़ी संख्या में रविदास समाज एवं नागरिक गण उपस्थित रहे।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    September 21, 2026

    वार्ड क्र.-05 में नाली के पास निकला बड़ा अजगर-मोहल्लेवासियों ने साहस कर किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 21, 2026

    गणेश पंडाल में जीवंत हुई सनातन जीवन पद्धति-कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब और राजीव लोचन महाराज ने की सराहना

    September 21, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत

    Vinod GuptaSeptember 21, 202660 Views

    एनडीए गठबंधन के राष्ट्रीय समन्वयक अभिषेक वर्मा का कल बिलासपुर आगमन-शिवसेना करेगी भव्य स्वागत आरंग।शिवसेना…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.