Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 16
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-शिक्षको तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित….
    Blog

    शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-शिक्षको तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित….

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaSeptember 5, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    शिक्षक दिवस समारोह में शामिल हुए विधायक गुरु खुशवंत साहेब-शिक्षको तथा प्रतिभावान छात्र छात्राओं को किया सम्मानित….

    Oplus_131072

    आरंग। शिक्षक दिवस के अवसर पर आरंग में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और कोसल साहित्य कला मंच के संयुक्त तत्वाधान में शिक्षक एवं प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह का आयोजन अम्बेडकर भवन आरंग में किया गया।शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित इस समारोह में आरंग के विधायक गुरु खुशवंत साहेब मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में शिक्षकों के योगदान की सराहना की और उन्हें समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए उनका अभिनन्दन किया।

    Oplus_131072

    विधायक ने आगे कहा की “शिक्षक हमारे समाज के नींव के पत्थर हैं। उनकी मेहनत, समर्पण और मार्गदर्शन के बिना, देश का भविष्य उज्ज्वल नहीं हो सकता। मैं सभी शिक्षकों को उनके अथक प्रयासों के लिए धन्यवाद देता हूँ”।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है और शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह सदैव तत्पर हैं।

    Oplus_131072

    समारोह के दौरान, विधायक ने प्रतिभावान छात्र छात्राओं और शिक्षकों को सम्मानित भी किया और उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान किए। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें शिक्षक-छात्र संबंधों को उजागर किया गया।कार्यक्रम का समापन विधायक द्वारा सभी शिक्षकों और उपस्थित अतिथियों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए किया गया।

    Oplus_131072

    इस अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा रायपुर ग्रामीण के जिला श्याम नारंग,अनिल पांडे,छोटे लाल सोनकर,के के भारद्वाज, देवनाथ साहू,नंद कुमार साहू, डुमेन्द्र साहू, डॉ संदीप जैन, अनिल अग्रवाल, अभिषेक राजा तम्बोली, शेखर साहू, गणेश साहु , विनोद साहू, अशोक चंद्राकर, चमन साहू, पद्मिनी साहू, रोहणी साहू, दिनेश शर्मा BEO ,मातलिनन्दन वर्मा BRC सहित पुरे विकास खंड से आये शिक्षकगण, छात्र, छात्राएं, उपस्थित रहें।कार्यक्रम का संचालन अरविन्द वैष्णव ने किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    April 16, 2026

    शरबत पानी का वितरण कर किया प्याऊ घर का शुभारंभ

    April 16, 2026

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती-परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

    April 16, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन…

    Vinod GuptaApril 16, 2026

    आंगन बाड़ी में हुआ अन्नप्राशन, गोद भराई एवं विद्या आरंभ कार्यक्रम का आयोजन… आरंग। आंगन…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.