शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय,आरंग में सांसद प्रतिनिधि की हुई नियुक्ति-इन्हें मिली जिम्मेदारी…

आरंग।रायपुर लोकसभा क्षेत्र के महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की शैक्षणिक, सामाजिक एवं विकासात्मक आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझने एवं निराकरण हेतु सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए हैं। शासकीय बद्री प्रसाद लोधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आरंग सूरज लोधी को अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है।इन प्रतिनिधियो को महाविद्यालयों में शिक्षा, संसाधन, छात्रहित तथा प्रशासनिक समन्वय से जुड़ी समस्याओं की जानकारी नियमित रूप से प्राप्त कर और उनका निराकरण प्राथमिकता से करने के निर्देश दिए है। आपको बता दे की सूरज लोधी आरंग लोधी समाज के मार्गदर्शक, पूर्व अध्यक्ष, पूर्व संरक्षक, वर्तमान वरिष्ठ सलाहकार, पूर्व नगरपालिका परिषद आरंग के वरिष्ठ पार्षद तथा भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष है।
विनोद गुप्ता-आरंग



