Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026

    जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगितासंभाग स्तर के लिए चयनित आरंग का ये छात्र

    July 28, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चिरायु टीम ने 200 बच्चों का किया संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विशेष-हौसलों को मिली उड़ान-ग्राम गुल्लू की ये महिला कभी स्कूटी नहीं चला पाती थी-अब ड्रोन उड़ाकर खेतों में कर रही स्प्रे
    Blog

    विशेष-हौसलों को मिली उड़ान-ग्राम गुल्लू की ये महिला कभी स्कूटी नहीं चला पाती थी-अब ड्रोन उड़ाकर खेतों में कर रही स्प्रे

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaJuly 15, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विशेष-हौंसलों को मिली उड़ान-ग्राम गुल्लू की ये महिला कभी स्कूटी नहीं चला पाती थी-अब ड्रोन उड़ाकर खेतों में कर रही स्प्रे….

    आरंग। मजबूत इरादे और भरपूर आत्मविश्वास से ग्रामीण महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना साकार हो रहा है। एक समय था जब मेरे लिए स्कूटी चलाना भी संभव नहीं था, घर के कामकाज तक ही सीमित थी, लेकिन मुझे ड्रोन चलाने के लिए चयन किया गया। यकीनन मेरे के लिए एक बड़ा अवसर था, मैने यह कभी नहीं सोचा था कि ऐसा कोई काम कर पाउंगी, लेकिन प्रशिक्षण के बाद अब मैं ड्रोन चलाने के लिए प्रशिक्षित हो गई हूं। यह कहना है आरंग के ग्राम गुल्लू की श्रीमती पुष्पा यादव का। श्रीमती यादव कहती है कि गांवों के खेतों में फसलों के ऊपर ड्रोन चलाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही हूं। अप्रैल माह में 20 दिनों का ड्रोन पायलेट का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद श्रीमती यादव ने यह कार्य प्रारंभ किया है। वह कहती है कि प्रति एकड़ कीटनाशक के छिड़काव करने पर उन्हें 300 रूपए की आय होती है। विगत डेढ़ माह में ही वह 26 हजार रूपए की आय अर्जित कर चुकी है। वे कहती है कि केंद्र सरकार की योजना एन.आर.एल.एम बिहान की सदस्य हूं। साथ ही महिला किसान भी हूं। खेती-बाड़ी कार्य कर अपना जीवन यापन कर रही हूं। बिहान योजना इफ्को के सहयोग से ड्रोन पायलेट का सफल प्रशिक्षण के बाद ग्रामीण किसानों को सेवा प्रदाता के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हूं। वे कहती है कि स्वयं की खेती, पशुपालन, नरेगा मैट, ड्रोन पायलेट का कार्य कर सालभर में 1 लाख 50 हजार रूपए से अधिक कमा रही हूं। श्रीमती यादव कहती है कि यह योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए कारगर है और मेरे जैसी कई गरीब महिलाओं के लखपति दीदी बनने का सपना भी साकार हो रहा है। इसके लिए श्रीमती यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया।
    विनोद गुप्ता-आरंग

    Oplus_131072
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    July 28, 2026

    जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगितासंभाग स्तर के लिए चयनित आरंग का ये छात्र

    July 28, 2026

    प्रोजेक्ट धड़कन-चिरायु टीम ने 200 बच्चों का किया संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण

    July 28, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में तीन दिवसीय विशाल प्रसादी भंडारा

    Vinod GuptaJuly 28, 20262 Views

    देवर्षि श्री नारद सेवा समिति की अनूठी पहल-भोरमदेव पैदल यात्रा में लगेगा सेवा स्टॉल-अमरकंटक में…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.