Close Menu
Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    What's Hot

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

    July 2, 2026

    कल 03 जुलाई को कोटवार रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर-यहां करेंगे धरना प्रदर्शन….

    July 2, 2026

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, July 2
    • बड़ी खबर
    • देश-विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • महासमुंद
    • मोर किस्सा कहानी
    • राजनीति
    • आप की खबर
    • क्राइम
    • छग जनसंपर्क विभाग
    • अन्य
      • बॉलीवुड
      • क्रिकेट
      • स्वास्थ्य
      • जॉब-एजुकेशन
      • लाइफस्टाइल
      • योजनाएं
    Khabar Chhattisgarh NewsKhabar Chhattisgarh News
    Home»Blog»विशेष-भारत स्काउट्स एवं गाइड शिविर में महिलाओं ने कर्तव्य के साथ धर्म कार्य करते हुए की शिविर स्थल पर ही कमरछठ की पूजा अर्चना
    Blog

    विशेष-भारत स्काउट्स एवं गाइड शिविर में महिलाओं ने कर्तव्य के साथ धर्म कार्य करते हुए की शिविर स्थल पर ही कमरछठ की पूजा अर्चना

    Vinod GuptaBy Vinod GuptaAugust 24, 2024
    Share Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    विशेष-भारत स्काउट्स एवं गाइड शिविर में महिलाओं ने कर्तव्य के साथ धर्म कार्य करते हुए की शिविर स्थल पर ही कमरछठ की पूजा अर्चना

    रायपुर।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य पुरस्कार जांच शिविर में शामिल महिलाओं के लिए हलषष्ठी/कमरछठ का पर्व यादगार साबित हो गया। शिविर में शामिल महिलाओं की जा रही हलषष्ठी/कमरछठ पर्व की चिंता को राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव ने गंभीरता से लेते हुए शिविर स्थल पर ही पर्व मनाने की व्यवस्था कर महिलाओं के इस पर्व को यादगार बना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य पुरस्कार जांच शिविर का आयोजन बिलासपुर में आयोजित हो रहा है जिसमे बिलासपुर संभाग और सरगुजा संभाग के 168 गाइड और प्रभारी के रूप में गाइड कैप्टन शिविर में शामिल है। शिविर में राज्य मुख्य आयुक्त डा सोमनाथ यादव का आगमन हुआ था उस अवसर पर बिलासपुर जिला सहित अन्य जिलों की गाइड कैप्टन द्वारा कमरछठ पर बच्चों के लिए पूजा,व्रत रखने की चिंता जाहिर की तब डा सोमनाथ यादव ने तुरंत शिविर स्थल पर ही कमरछठ पूजा हेतु सारी व्यवस्था कराने का वचन दिया,आज शिविर स्थल पर बड़े ही सुन्दर तरीके से पूजा अर्चना सम्पन्न हुई उसके बाद सभी महिलाओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुखद संयोग ये रहा कि सम्पूर्ण कार्य यहां तक पूजा कार्य भी शिविर में शामिल एक गाइडर द्वारा कराया गया। कर्तव्य के साथ धर्म कार्य करना स्काउटिंग की विशेषता है जिसे गाइड विभाग ने आज कर दिखाया। राज्य संगठन आयुक्त डॉ करूणा मसीह, श्रीमती माधुरी यादव, श्रीमती भारती दुबे , श्रीमती किरण बाला पाण्डेय, श्रीमती रत्ना कश्यप, श्रीमती रश्मि तिवारी, श्रीमती कमला दपी गबेल सक्ती , श्रीमती भारती रजक राजनांदगांव, श्रीमती ललिता कोशारे, श्रीमती गनेशी सोनकर कोरबा, श्रीमती तनुजा बंजारे बालोद ,श्रीमती भुनेश्वरी ठाकुर मोहला मानपुर, नेहा उपाध्याय बलोदा बाजार, लता यादव,लीली पुष्पा एक्का आदि ने कमर्छठ की व्रत रख शिविर में भाग ले रहे बच्चों के स्वस्थ और मंगलमय जीवन हेतु भगवान प्रार्थना,अर्चना की।

    विनोद गुप्ता-आरंग

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    Vinod Gupta

    Related Posts

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

    July 2, 2026

    कल 03 जुलाई को कोटवार रहेंगे एक दिवसीय हड़ताल पर-यहां करेंगे धरना प्रदर्शन….

    July 2, 2026

    3 जुलाई को दौड़ेगा छत्तीसगढ़-भव्य ‘सहकार संकल्प दौड़ का आयोजन-सहकारिता, स्वास्थ्य और समृद्धि का संदेश देने एक साथ जुटेंगे प्रदेशवासी

    July 2, 2026
    ज़रूर पढ़ें

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध

    Vinod GuptaJuly 2, 202631 Views

    शासकीय कर्मचारियों को बड़ी राहत-अब अल्पावधि ऋण सुविधा उपलब्ध ई-कोष से जुड़ी डिजिटल व्यवस्था के…

    • Facebook
    • Twitter
    • Instagram
    • YouTube
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    प्रधान संपादक एवं स्वामी : रेखराम साहू

    मोबाइल न. : 8236012223
    ईमेल : rekhraazmsmd@gmail.com
    वेबसाइट : www.khabarchhattisgarhnews.com

    कार्यालय : बीटीआई रोड पुराना मलेरिया ऑफिस के पास वार्ड नंबर 29, जिला महासमुंद पिन: 493445
    © 2026 ख़बर छत्तीसगढ़ न्यूज़. Designed by Nimble Technology.
    • Home
    • Privacy Policy
    • About Us
    • Contact Us
    • Disclaimer
    • Terms & Conditions

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.